विज्ञापन
Home  dharm  shani jayanti 2024 do these special measures on shani jayanti you will get blessings of shani dev

Shani Jayanti 2024: शनि जयंती पर करें ये खास उपाय, मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद

jeevanjali Published by: कोमल Updated Thu, 02 May 2024 04:21 PM IST
सार

Shani Jayanti 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शनि जयंती का त्योहार हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव और माता छाया के पुत्र शनि का जन्म हुआ था।

शनि जयंती
शनि जयंती- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Shani Jayanti 2024: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शनि जयंती का त्योहार हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव और माता छाया के पुत्र शनि का जन्म हुआ था। शनि को कर्मफल दाता और न्याय का देवता कहा जाता है। इससे प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कभी भी शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या या किसी दोष का सामना नहीं करना पड़ता है। वैशाख मास की अमावस्या तिथि पर शनिदेव की पूजा करने से उनकी शुभ दृष्टि आप पर पड़ती है। आइए आपको बताते हैं इस दिन किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनि जयंती के विशेष उपाय

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के सामने सरसों के तेल के 5 दीपक जलाएं। इसके बाद पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें. फिर शनि चालीसा गाएं और पाठ करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और उनका आशीर्वाद आपको सदैव प्राप्त होगा। कहा जाता है कि यह उपाय शाम के समय किया जाए तो अधिक फलदायी होता है। इसलिए इसे शाम के समय ही करें।



विज्ञापन
शमी के पौधे को चढ़ाएं ये चीज

शनि जयंती के दिन शमी के पौधे पर तिल का तेल चढ़ाएं। इसके बाद उनके सामने उसी तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से शनि दोष समाप्त हो जाता है। माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा उनकी कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी, क्योंकि शमी का पौधा उनका पसंदीदा पौधा है।

इन चीजों को जल में प्रवाहित कर दें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि जयंती के दिन सबसे पहले शनिदेव का ध्यान करें। इसके बाद एक काले कपड़े में अक्षत और शमी की कुछ पत्तियां बांधकर रख लें। फिर उस पोटली को बहते जल में प्रवाहित कर दें। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही घर की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
 

jal Ka Lota: घर के मंदिर में जल का पात्र भरकर रखने का कारण, नियम और फायदे
Char Dham Yatra 2024: जानिए कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा, ऐसे कराएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Lord Shiva Mantra: सोमवार पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन