विज्ञापन
Home  dharm  festivals  ram navami 2024 surya tilak of lord ram will happen in a very special yoga

Ram Navami 2024: बहुत खास योग में होगा भगवान राम का सूर्यतिलक, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

jeevanjali Published by: कोमल Updated Tue, 16 Apr 2024 06:44 PM IST
सार

Ram Navami 2024: रामनवमी का त्योहार सभी राम भक्तों के लिए बहुत खास है इस वर्ष राम नवमी पूरे देश में बहुत ही खास रहने वाली है 

रामनवमी 2024
रामनवमी 2024- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Ram Navami 2024: रामनवमी का त्योहार सभी राम भक्तों के लिए बहुत खास है इस वर्ष राम नवमी पूरे देश में बहुत ही खास रहने वाली है दरअसल अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम नवमी के ही दिन भगवान राम का सूर्य तिलक किया जाएगा। आपको बता दें कि  इस वर्ष अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान राम के बाल स्वरूप रामलला का सूर्य तिलक होगा। रामनवमी के दिन ग्रहों का बहुत शुभ योग बन रहा है चलिए आपको बताते हैं किस शुभ योग में भगवान राम का सूर्यतिलक किया जाएगा 
 

रामनवमी पर ग्रहों का संयोग

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रामनवमी पर मांगलिक आयोजनों का योग है. आपको  बता दें कि इस साल 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 12 बजे अयोध्या के भव्य मंदिर में भगवान राम का सूर्य तिलक किया जाएगा. इस दिन वैदिक पंचांग के अनुसार 9 प्रकार के शुभ योग और कई ग्रहों का ऐसा संयोग बनेगा जैसा त्रेतायुग में भगवान राम के जन्म के समय बना था। रामनवमी के दिन रवि योग, गजकेसरी, केदार, पारिजात, अमल, शुभ, सरल, कहल और वाशि योग बनेगा। यानी भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक 9 शुभ योग में होगा। इसके साथ ही रामनवमी पर ग्रहों का भी बहुत अच्छा संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि वाल्मिकी रामायण के अनुसार जब भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ था तब सूर्य और शुक्र अपनी-अपनी उच्च राशि में थे और चंद्रमा भी अपनी राशि में मौजूद था। और इस बार भी रामनवमी के  दिन ऐसा ही शुभ संयोग बन रहा है
इसके अलावा शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। सूर्य अपनी उच्च राशि यानी मेष में है। ऐसे में ग्रहों के शुभ संयोग के कारण रामनवमी पर व्रत, पूजा और मंत्र जाप करना शुभ रहेगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान राम का जन्म त्रेता युग में कर्क लग्न, पुनर्वसु नक्षत्र, अभिजीत मुहूर्त और उच्च राशि सूर्य में हुआ था



राम नवमी शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार 17 अप्रैल 2024 को राम नवमी पर पूजा का शुभ समय सुबह 11:05 मिनट से दोपहर 1:35 मिनट तक रहेगा. रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा करने के साथ-साथ इस दिन रामचरित्रमानस, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षास्त्रोत और आदित्य हृदयस्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनवमी 2024
रामनवमी 2024- फोटो : jeevanjali

सूर्यदेव भगवान राम का तिलक करेंगे

भगवान श्री राम सूर्यवंशी राजा थे इसलिए सूर्य तिलक करने की परंपरा रही है। अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति के मस्तक पर स्वयं सूर्यदेव तिलक लगाएंगे. सूर्य देव करीब 4 मिनट तक राम के माथे पर सूर्य तिलक लगाएंगे, ऐसी व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से की गई है.

राम नवमी पूजा विधि

राम नवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। 
इसके बाद साफ कपड़े पहनें. 
अब तांबे के लोटे में जल, अक्षत, सिन्दूर और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
 इसके साथ ही भगवान राम की पूजा भी करें.
भगवान राम की मूर्ति या चित्र एक लकड़ी की चौकी पर स्थापित करें। 
इसके बाद राम जी का आह्वान करके दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक करके फूल, माला, चंदन, वस्त्र आदि पहनाना चाहिए। 
इसके बाद भोग में मिठाई, केसरिया चावल, चावल की खीर आदि चढ़ाएं। 
फिर जल चढ़ाकर घी का दीपक और धूप जलाएं, कथा, श्रीराम मंत्र, चालीसा का पाठ करें 

और अंत में आरती करें और अपनी गलती के लिए क्षमा मांगें।
विज्ञापन