विज्ञापन
Home  dharm  festivals  happy ram navami 2024 wishes in hindi wallpapers status quotes photos messages

Happy Ram Navami 2024 Wishes: रामनवमी के मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

jeevanjali Published by: निधि Updated Tue, 16 Apr 2024 04:26 PM IST
सार

Happy Ram Navami 2024 Wishes: चैत्र नवरात्रि कल समाप्त होने जा रही है. राम नवमी का त्यौहार नवरात्रि के पवित्र त्यौहार के आखिरी दिन मनाया जाता है।

Happy Ram Navami 2024 Wishes: रामनवमी की शुभकामनाएं
Happy Ram Navami 2024 Wishes: रामनवमी की शुभकामनाएं- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Happy Ram Navami 2024 Wishes: चैत्र नवरात्रि कल समाप्त होने जा रही है. राम नवमी का त्यौहार नवरात्रि के पवित्र त्यौहार के आखिरी दिन मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रामनवमी चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर आती है। इस बार रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को है। रामनवमी हिंदुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्योहार है। नवरात्रि के बाद नवदुर्गा का विशेष पर्व रामनवमी का त्योहार आता है। इस दिन लोग भगवान राम की पूजा करते हैं। रामनवमी के संबंध में मान्यता है कि इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान रामचन्द्र का जन्म हुआ था। श्री राम भगवान विष्णु के अवतार हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर मंदिरों को सजाया गया है. भक्त भगवान राम और माता सीता की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस मौके पर लोग अपने प्रियजनों को रामनवमी की शुभकामनाएं भेजते हैं। रामनवमी के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को ये आकर्षक वॉलपेपर भेजकर रामनवमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं।


श्री रामचंद्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम।

राम नवमी की शुभकामनाएं ! 

गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।

राम नवमी की शुभकामनाएं !

नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति सीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।

राम नवमी की शुभकामनाएं !

जिनके मन में श्रीराम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।

राम नवमी की शुभकामनाएं !

नेक नाम और काम कभी डूबते नहीं,
सच्चाई का रंग धोने से कभी छूटते नहीं,
इंसानियत के फर्ज से जो चूकते नहीं,
राम जी ऐसे बंदों पर मेहर करना भूलते नहीं।

राम नवमी की शुभकामनाएं !

यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
Astrology Tips: इन राशि वालों को कभी नहीं बांधना चाहिए लाल धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन