विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  shree ram bhajan bhaye pragat kripala

Bhaye Pragat kripala lyrics : बधाई भजन- भए प्रगट कृपाला दीनदयाला

जीवांजलि डेस्क Published by: सुप्रिया शर्मा Updated Tue, 13 Jun 2023 04:46 PM IST
सार

यह स्तुति भगवान श्री राम के भूलोक पर दिव्य आगमन का सुन्दर और मनमोहक वर्णन है इसे सुन कर आप भगवान श्री राम के जीवन में खो जायेगें, यह स्तुति बधाई गान के रूप में भी गाई जाती है, यह स्तुति तुलसीदास द्वारा रचित, रामचरित मानस, बालकाण्ड-192 से ली गई है 

श्री राम स्तुति- भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन
श्री राम स्तुति- भए प्रगट कृपाला दीनदयाला - भजन- फोटो : jeevanjali

विस्तार

तुलसीदास द्वारा रचित, रामचरित मानस,
बालकाण्ड-192 

|| भए प्रगट कृपाला दीनदयाला ||

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।
लोचन अभिरामा तनु घनस्यामा निज आयुध भुज चारी।
भूषन बनमाला नयन बिसाला सोभासिंधु खरारी ॥

कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता ।
माया गुन ग्यानातीत अमाना बेद पुरान भनंता ॥
करुना सुख सागर सब गुन आगर जेहि गावहिं श्रुति संता ।
सो मम हित लागी जन अनुरागी भयउ प्रगट श्रीकंता ॥

ब्रह्मांड निकाया निर्मित माया रोम रोम प्रति बेद कहै।
मम उर सो बासी यह उपहासी सुनत धीर मति थिर न रहै ॥
उपजा जब ग्याना प्रभु मुसुकाना चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई मातु बुझाई जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै ॥
माता पुनि बोली सो मति डोली तजहु तात यह रूपा ।

कीजै सिसुलीला अति प्रियसीला यह सुख परम अनूपा ॥
सुनि बचन सुजाना रोदन ठाना होइ बालक सुरभूपा ।
यह चरित जे गावहिं हरिपद पावहिं ते न परहिं भवकूपा ॥

दोहा - बिप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार ।
निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गो पार ॥
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन