विज्ञापन
Home  astrology  vastu  what not to keep in kitchen as per vastu don t keep these things in the kitchen even by mistake

Kitchen Vastu: किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, कुछ ही समय में हो जाएंगे गरीब

jeevanjali Published by: निधि Updated Tue, 12 Mar 2024 06:46 PM IST
सार

What Not to Keep in Kitchen as per Vastu: रसोई किसी भी भारतीय घर का एक अभिन्न अंग है - दिन भर हमारी ऊर्जा का स्रोत। रसोई का प्रत्येक उपकरण महत्वपूर्ण है। 

वास्तु के अनुसार रसोई में क्या नहीं रखना चाहिए
वास्तु के अनुसार रसोई में क्या नहीं रखना चाहिए- फोटो : jeevanjali

विस्तार

What Not to Keep in Kitchen as per Vastu: रसोई किसी भी भारतीय घर का एक अभिन्न अंग है - दिन भर हमारी ऊर्जा का स्रोत। रसोई का प्रत्येक उपकरण महत्वपूर्ण है। यदि इसे वास्तु के सिद्धांतों के अनुसार रखा जाए तो सकारात्मकता बनी रहती है। बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने और प्रेरणा में सुधार करने के लिए रसोई सबसे अच्छी जगह है। किचन के वास्तु में की गई एक गलती से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पूरे परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए वास्तु शास्त्र में किचन में कुछ चीजें रखने की सख्त मनाही है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें.

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई में न रखें ये चीजें 

रसोई में टूटे हुए या चटके हुए बर्तनों का ना तो कभी इस्तेमाल करें और ना ही उसव वहां रखें। टूटे-फूटे बर्तन आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं।  

सुरक्षा की दृष्टि से घर में फर्स्ट एड किट का होना जरूरी है लेकिन इसे किचन में रखने की गलती न करें। वास्तु के मुताबिक रसोई में दवाइयां रखने से घर का मुखिया हमेशा बीमार बना रहता है। वहीं अन्य सदस्यों को भी कोई न कोई बीमारी हो जाती है। 

सही जगह पर आइना लगाना घर में सकरात्मक ऊर्जा को बढ़ा देता है लेकिन किचन में मिरर का इस्तेमाल घर में क्लेश का कारण बन सकता है।

रसोई में हमेशा उपयोगी और अच्छी चीजें ही रखना चाहिए और रसोई को हमेशा साफ रखना चाहिए। रसोई में रात भर छोड़े जूठे बर्तन छोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और यह आर्थिक तंगी का कारण बनते हैं।  

विज्ञापन
रात भर रखा रहने वाला गुथा हुआ आटा घर पर शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसीलिए कभी भी बासी आटे की रोटी नहीं बनानी चाहिए। 
विज्ञापन