विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu upay for money do these vastu remedies for financial gain

Vastu Upay For Money: धन लाभ के लिए करें ये वास्तु उपाय, नहीं होगी धन की कमी

jeevanjali Published by: निधि Updated Sat, 20 Apr 2024 01:43 PM IST
सार

Vastu Upay For Money: वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिनसे घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करने लगती है।

धन के लिए वास्तु उपाय
धन के लिए वास्तु उपाय- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Vastu Upay For Money: वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिनसे घर के अंदर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करने लगती है। यदि घर में सकारात्मक ऊर्जा है तो परिवार को आर्थिक समृद्धि, सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। वहीं, घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर व्यक्ति को आर्थिक हानि, कार्यों में बाधाएं, बीमारियां और परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ता है। वास्तु के अनुसार यदि घर में किसी भी प्रकार का वास्तु संबंधी दोष हो तो व्यक्ति के जीवन में बाधाएं और धन की हानि होती है। जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता पाने के लिए अगर वास्तु से जुड़ी बातों पर ध्यान दिया जाए तो जीवन में तरक्की हासिल की जा सकती है। आइए जानते हैं वास्तु के कुछ आसान उपाय, जिनका पालन करने से आपके घर में सुख, समृद्धि और वैभव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत पूजनीय माना जाता है। इसके अलावा वास्तु में भी तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और मानसिक, शारीरिक और आर्थिक लाभ मिलता है।

विज्ञापन
- जीवन में तरक्की के लिए अपने ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने को हमेशा साफ रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे आर्थिक लाभ और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

- पानी को धन का रूप माना जाता है इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार नल या टंकी से अनावश्यक पानी बहना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में ऐसा होता है वहां बरकत नहीं रहती है।

- वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को सुख-समृद्धि का ग्रह माना जाता है। व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति के कमजोर होने से हमें जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुरु ग्रह को अनुकूल बनाने के लिए पोछे के पानी में एक चुटकी हल्दी मिला लें। ऐसा करने से आपके व्यापार में समृद्धि आने लगेगी।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर खाने की व्यवस्था करना शुभ होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

-वास्तु के अनुसार कांटेदार, दूधिया और बोनसाई पौधों को घर से हटा दें। इनकी जगह आप अपने घर में छोटे-छोटे हरे पौधे लगाएं, इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और धन का आगमन होगा।

- घर में पूजा का स्थान हमेशा उत्तर-पूर्व कोने में बनाएं। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा कुबेर की दिशा मानी जाती है इसलिए तिजोरी इस तरह रखें कि अलमारी का दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुले, इससे धन में वृद्धि होती है।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन की वृद्धि होती है।
विज्ञापन