विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips for sleeping do not make these mistakes while sleeping otherwise it may cause harm

Vastu Tips For Sleeping: सोते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 04 Apr 2024 02:58 PM IST
सार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर का वास्तु सही हो तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

Vastu Tips For Sleeping: सोते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां,
Vastu Tips For Sleeping: सोते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां,- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर का वास्तु सही हो तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। वास्तु के अनुसार यदि दिशाओं को ध्यान में रखकर भवन का निर्माण किया जाए तो व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है, सभी कार्य सफल होते हैं और घर में बरकत भी बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं गलत वास्तु व्यक्ति की दिनचर्या पर भी बुरा प्रभाव डालता है। वास्तु शास्त्र में न सिर्फ घर या वस्तुओं की सही दिशा बल्कि हमारे सोने और खाने की दिशा के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। वास्तु के अनुसार सोते समय भी सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अन्यथा नींद से जुड़ी समस्याओं के कारण जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। रात को सोते समय आपका सिर किस दिशा में है इसका असर भी आपके जीवन और प्रगति पर पड़ता है। इसलिए अपनी नींद की दिशा को लेकर बेहद सचेत रहना जरूरी है।

विज्ञापन
कई लोगों को सोने का सही तरीका और दिशा नहीं पता होती, जिसके कारण वे कहीं भी सिर उलटा करके सो जाते हैं। वास्तु के अनुसार इससे मानसिक तनाव और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आइए आज जानते हैं वास्तु के अनुसार सोने की सही दिशा और तरीका...
सोते समय इन बातों का रखें ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी उत्तर दिशा में सिर और दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। इससे नींद ख़राब होती है और यह स्थिति सिरदर्द और मानसिक बीमारियों का कारण बन सकती है। इसके अलावा कहा जाता है कि दक्षिण दिशा की ओर पैर करके सोने से उम्र कम हो जाती है।
- दक्षिण दिशा में सिर और उत्तर दिशा में पैर करके सोना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा सोने के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। ऐसा करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और उसकी आयु भी बढ़ती है।
- इसके अलावा पूर्व दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति की याददाश्त, एकाग्रता बढ़ती है। जो लोग पूर्व दिशा में सिर करके सोते हैं उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है। मान्यता है कि विद्यार्थियों और ऐसे लोग जिनका झुकाव अध्यात्म की ओर है, उन्हें पूर्व में सिर करके सोना चाहिए।  
- साथ ही पश्चिम दिशा में सिर करके सोना सही माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार ये दिशा जल के देवता वरुण की दिशा है। इस दिशा में सिर करके सोने से व्यक्ति को प्रसिद्धि, मिलती है और उसका सम्मान बढ़ता है।
यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
Astrology Tips: इन राशि वालों को कभी नहीं बांधना चाहिए लाल धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

 
विज्ञापन