विज्ञापन
Home  astrology  vastu  broom vastu no sweep after sunset why should you not sweep at night

Broom Vastu: क्यों नहीं लगानी चाहिए रात में झाडू? जानिए वजह

jeevanjali Published by: निधि Updated Thu, 04 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

No Sweep After Sunset: अगर घर बिखरा हुआ हो तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की साफ-सफाई करने का भी एक सही समय होता है।

Broom Vastu: क्यों नहीं लगानी चाहिए रात में झाडू?
Broom Vastu: क्यों नहीं लगानी चाहिए रात में झाडू?- फोटो : JEEVANJALI

विस्तार

No Sweep After Sunset: अगर घर बिखरा हुआ हो तो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की साफ-सफाई करने का भी एक सही समय होता है। यदि घर में सही समय पर झाड़ू न लगाया जाए तो दरिद्रता आती है। दरअसल, आपके घर की साफ-सफाई से लेकर हर चीज का संबंध आपकी किस्मत से होता है। ये आपके भाग्य को प्रभावित करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
सही समय पर झाड़ू लगाने से घर में लक्ष्मी आती है। यानी आप सुखी और समृद्ध रहें. इसलिए झाड़ू लगाने का सही समय भी तय किया गया है। प्राचीन काल से ही घर में झाड़ू लगाने का सही समय तय किया गया है।

कई बार लोग अपने घरों में किसी भी समय झाड़ू लगाना शुरू कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से घर के लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

दरअसल, बुजुर्गों का मानना है कि घर में झाड़ू लगाने का सही समय सुबह 4 से 5 बजे के बीच होता है। अगर घर में सही समय पर झाड़ू न लगाया जाए तो इसका असर धन पर पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि सही समय पर झाड़ू लगाने से घर में समृद्धि आती है।

हमारे घरों में कई बार रात में नाखून काटने या फिर झाडू लगाने की सख्त मनाही रहती थी। लेकिन कोई वजह नहीं दी जाती, मान्यता कहकर टाल दिया जाता। क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों कहा जाता है? शाम को झाडू नहीं लगानी चाहिए। भारत में यह आम धारणा है कि शाम को झाडू लगाने से लक्ष्मी चली जाती है। वास्तव में इसका तर्क यह है कि रात में सही से देख नहीं सकते इसलिए हो सकता है कोई बहुत कीमती चीज गलती से ना फेंक दें।

शाम को झाड़ू लगाने से घर में आती है दरिद्रता 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय झाड़ू लगाने से घर में दरिद्रता आती है, जिससे धन की देवी नाराज हो जाती हैं और धन की कमी हो जाती है। शाम के समय घर से कूड़ा-कचरा बाहर निकालने या उसे झाड़ू से इकट्ठा करने से घर में अलक्ष्मी का वास हो जाता है और वह घर कभी भी उन्नति नहीं कर पाता है।

यह भी पढ़ें- 
Shri Hari Stotram:जगज्जालपालं चलत्कण्ठमालं, जरूर करें श्री हरि स्तोत्र का पाठ
Parikrama Benefit: क्या है परिक्रमा करने का लाभ और सही तरीका जानिए
Kala Dhaga: जानें क्यों पैरों में पहनते हैं काला धागा, क्या है इसका भाग्य से कनेक्शन?
Astrology Tips: इन राशि वालों को कभी नहीं बांधना चाहिए लाल धागा, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

 
विज्ञापन