विज्ञापन
Home  astrology  surya transit after 12 years the conjunction of sun and jupiter took place in taurus

Surya Gochar: 12 साल बाद वृष राशि में हुई सूर्य गुरु की युति ! इन 3 राशियों को होगा जमकर फायदा

jeevanjali Published by: कोमल Updated Wed, 01 May 2024 03:27 PM IST
सार

Surya Gochar: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और सूर्य ग्रहों के राजा हैं। देवगुरु बृहस्पति ने 12 साल के बाद वृषभ राशि में प्रवेश किया है जो कि शुक्र की राशि है और भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि को दर्शाती है।

सूर्य गुरू की युति
सूर्य गुरू की युति- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Surya Gochar: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और सूर्य ग्रहों के राजा हैं। देवगुरु बृहस्पति ने 12 साल के बाद वृषभ राशि में प्रवेश किया है जो कि शुक्र की राशि है और भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि को दर्शाती है। वहीं दूसरी ओर ग्रहों के राजा सूर्य 14 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले है। ऐसे में ग्रहों के राजा और उनके गुरु बृहस्पति की वृषभ राशि में युति होगी। 12 साल बाद होने जा रही इस युति से सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव होगा लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनको अत्यधिक धन लाभ होने की उम्मीद है। आईए जानते हैं कि वह तीन राशियां कौन सी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्य गुरू की युति
सूर्य गुरू की युति- फोटो : jeevanjali

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं वही सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य और गुरु आपके प्रथम भाव में ही विराजमान होंगे। वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और गुरु का प्रथम भाव में विराजमान होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस समय आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि और शिक्षा का आपको लाभ प्राप्त होगा। आपका सरकारी नौकरी में चयन हो सकता है। इसके अलावा आपको अपने व्यवसाय में अत्यधिक लाभ होने की उम्मीद की जा सकती है। विदेशी संबंधों से भी आपको अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। 

 

सूर्य गुरू की युति
सूर्य गुरू की युति- फोटो : jeevanjali

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य प्रथम भाव के स्वामी होते हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य और गुरु आपके दशम भाव में विराजमान होने जा रहे हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय उनके कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाला होगा। आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। इसके अलावा आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आप किसी नवीन संपत्ति को खरीद सकते हैं। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अपने परिवार के व्यवसाय में रुचि रखते हैं तो आपको उसकी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।  

विज्ञापन
सूर्य गुरू की युति
सूर्य गुरू की युति- फोटो : jeevanjali

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते हैं वही देवगुरु बृहस्पति द्वितीय और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और अब कुंभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति और सूर्य चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे। कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी के माध्यम से प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। अगर आप सिनेमा, मीडिया या कम्युनिकेशन के फील्ड में काम करते हैं तो इस समय यह दोनों ग्रह आपको बहुत अच्छी सफलता देने वाले होंगे। अगर आप एक अच्छी और बड़ी नौकरी की तलाश में है तो आपकी यह तलाश भी पूरी हो सकती है।अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो भी सूर्य और बृहस्पति का यह संयोजन आपके लिए सफलता देने का काम करेगा।
विज्ञापन