विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  pisces weekly horoscope prediction 22 to 28 april 2024 meen saptahik rashifal

Pisces Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024: कैसा रहेगा मीन राशि वालों के लिए सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 19 Apr 2024 02:27 PM IST
सार

Pisces Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024:  मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ और सम्मानजनक रहेगा। इस सप्ताह के अंत में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी और किसी महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में लंबी यात्राएं हो सकती हैं

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Pisces Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024:  मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ और सम्मानजनक रहेगा। इस सप्ताह के अंत में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी और किसी महत्वपूर्ण कार्य के संबंध में लंबी यात्राएं हो सकती हैं। मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अधिक खर्च बढ़ सकता है।

इस सप्ताह आपके इष्ट मित्रों का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र के संबंध में आपको सोच समझकर योजनाएं बनानी होगी। जल्दबाजी में अगर आप कोई निर्णय लेते हैं तो आपके लिए भविष्य में कठिनाई आ सकती है। मीन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह धैर्य और संयमित मन से किए गए कार्यों में लगे रहने से सफलताएं प्राप्त होने के योग दिखाई पड़ रहे हैं। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को उनकी जमा पूंजी के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम एवं बुद्धि से आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने में आप सफल होंगे। भौतिक वस्तुओं की लालसा बढ़ेगी। भाई बहनों की ओर से सकारात्मक व्यवहार नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। भूमि मकान खरीदने के लिए इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए स्थितियां अच्छी नहीं है। माता-पिता के स्वास्थ्य के संबंध में इस सप्ताह आपको सामान्य चिंता हो सकती है।



अगर आप राजनीति से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको अपनी सामान्य प्रतिष्ठा का भी ध्यान रखना होगा। मीन राशि के विद्यार्थियों को अपने अध्ययन में अधिक ध्यान देना चाहिए। प्रेम संबंध में मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। शत्रु पक्ष की ओर से सकारात्मक व्यवहार बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य की कमी आपको इस सप्ताह दिखाई दे सकती है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी छोटी समस्याएं आपको बनी रहेगी। व्यापार में मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह सामान्य लाभ होने की संभावना है। कार्य स्थल के दृष्टिकोण से देखें तो इस सप्ताह नौकरी में संघर्ष बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Libra Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly horoscope Leo Weekly Horoscope


अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। है। पारिवारिक दृष्टिकोण के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जो सहयोग आपको चाहिए वह सहयोग आपके परिवार के सदस्यों से प्राप्त होने की पूरी संभावनाएं हैं। इस समय किसी धार्मिक यात्रा के भी योग आपके जीवन में दिखाई पड़ रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह सप्ताह बिल्कुल भी उचित नहीं है। इसलिए सोच समझकर ही निर्णय ले और आगे बढ़े। अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार की कोई बहसबाजी और विवाद ना करें। अगर आप किसी कोर्ट केस में उलझे हुए हैं तो कोर्ट के बाहर ही समझौता करना आपके लिए उचित रहेगा। शनि के कारण आपके खर्चों में अत्यधिक वृद्धि संभव है।

विज्ञापन

 

उपाय-मीन राशि के जातकों को बृहस्पतिवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।


 

विज्ञापन