विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  leo weekly horoscope weekly horoscope prediction 22 to 28 april 2024 singh saptahik rashifal

Leo Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024: कैसा रहेगा सिंह राशि वालों के लिए सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 19 Apr 2024 02:28 PM IST
सार

Leo Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024:  सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत लाभ और उन्नति दायक रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत में ग्रह नक्षत्र की चाल है बता रही है कि आपका भाग्य आपका बहुत अच्छा साथ देगा। 

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Leo Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024:  सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत लाभ और उन्नति दायक रहने वाला है। इस सप्ताह के अंत में ग्रह नक्षत्र की चाल है बता रही है कि आपका भाग्य आपका बहुत अच्छा साथ देगा। कुछ समस्याओं के समाधान होने की उम्मीद भी दिखाई पड़ रही है।

सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस सप्ताह अच्छा रहेगा।  और आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सलाह दी जाती है कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखिए। एक संयमित व्यवहार शैली को अपनाइए और मिठाइयों से और खाने-पीने की वस्तुओं से परहेज रखना चाहिए। सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनकी जमा पूंजी कुछ अधिक खर्च हो सकती है इसलिए आर्थिक स्थिति को लेकर आपके सामने कुछ परेशानी आ सकती हैं इसलिए आपको फालतू के खर्चों से अपने आप को बचाना चाहिए। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अच्छी तरह सोच विचार करके वाणी का प्रयोग कीजिए।

इस सप्ताह सिंह राशि के जातक अपने भाई बहनों के साथ कुछ मनमुटावों को महसूस कर सकते हैं। अपने भाई बहनों को आप बहुत प्रेम करते हैं लेकिन अपने क्रोध पर काबू नहीं होने के कारण आपके उनके साथ मतभेद भी हो जाते हैं। इसीलिए सकारात्मक विचारधारा को अपनाकर अपने जीवन में आगे बढे। अगर आप नवीन संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए स्थितियां इस सप्ताह बहुत अच्छी रहेगी। माता-पिता की ओर से आपको परस्पर सहयोग प्राप्त होगा। आपके हृदय में सात्विक भावनाओं का विकास होगा और अगर आप राजनीति या सरकारी कार्य से जुड़े हुए हैं तो जनसंपर्क में भी आपकी वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई की प्रति रुचि घट सकती है और अच्छी सफलता के लिए उन्हें परिश्रम भी बहुत अधिक करना पड़ेगा।



इस सप्ताह सिंह राशि के जातक संतान पक्ष की उन्नति के संबंध में थोड़े परेशान रह सकते हैं. सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम प्रसंग में भावनात्मक लगाव दिखाई देगा और आप अपने प्रेमी के साथ कहीं रोमांटिक डिनर के लिए भी जा सकते हैं।  कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सलाह दी जाती है कि इस सप्ताह आप थोड़ी सतर्कता बरतेंगे तो अच्छा रहेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह उनके दांपत्य सुख में कुछ कमी हो सकती है। अपनी पत्नी की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Libra Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly horoscope Leo Weekly Horoscope


किसी सुरम्य धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है और साधु संतों की सेवा का आपको मौका मिलेगा। भागवत कथा या सुंदरकांड के पाठ में बैठने का भी मौका मिल सकता है। आपके व्यवसाय के विस्तार का समय फिलहाल ठीक नहीं है। व्यवसाय धीमी गति से चल रहा है इसलिए अपने व्यवसाय में मेहनत करिए। आने वाले समय में आपको इसका फायदा मिलने वाला है। कार्यस्थल के दृष्टिकोण से देखें तो सिंह राशि के जातक जो काफी समय से नौकरी बदलना चाहते थे उन्हें इस सप्ताह अच्छी नौकरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर कार्य की अधिकता रहेगी और आपके सीनियर्स कुछ चीजों को लेकर आपसे नाराज भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

 

उपाय- सिंह राशि के जातकों को रोज सुबह जल्दी उठकर रविवार के दिन भगवान सूर्य नारायण को जल चढ़ाना चाहिए।


 

विज्ञापन