विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  capricorn weekly horoscope prediction 22 to 28 april 2024 makar saptahik rashifal

Capricorn Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024: कैसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए सप्ताह,पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

jeevanjali Published by: कोमल Updated Fri, 19 Apr 2024 02:28 PM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और उन्नति कारक रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी के बहकावे में ना आए और इस सप्ताह अपने विवेक से कार्य करें।

साप्ताहिक राशिफल
साप्ताहिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Capricorn Weekly Horoscope 22 to 28 April 2024: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा और उन्नति कारक रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी के बहकावे में ना आए और इस सप्ताह अपने विवेक से कार्य करें। आपके जो सगे संबंधी ,हैं मित्र हैं उनके साथ अगर आप अच्छा व्यवहार बनाए रखते हैं तो आपको लाभ की संभावना ही प्राप्त होगी।

कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की योजना को आप क्रियान्वित कर सकते हैं। मकर राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह भौतिक सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च होने की संभावनाएं दिखाई पड़ रही है। हालांकि आपको किसी वाद विवाद की स्थिति से बचना होगा। आर्थिक रूप से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।  आपको कुछ मित्रों की सहायता से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। आपको इस सप्ताह सोच विचार कर बोलना चाहिए और किसी पर भी अत्यधिक विश्वास नहीं करना चाहिए। आपके जो भाई बहन हैं उनका व्यवहार इस सप्ताह आपके प्रति मददगार नहीं रहेगा। इसलिए आपको अपने धैर्य और साहस को बनाकर रखना चाहिए।



इस सप्ताह के अंत में आप नवीन संपत्ति खरीदने के लिए कुछ धन जमा कर सकते हैं। संपत्ति लाभ होने की संभावनाएं पूरे तरीके से मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह दिखाई दे रही है। माता-पिता की ओर से सहयोग बना रहेगा और सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित लोगों से आपका संपर्क भी बनेगा। मकर राशि के जो विद्यार्थी हैं उनका इस सप्ताह अध्ययन में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक लगाव में कमी हो सकती है। आपकी संतान का आपके प्रति इस सप्ताह सकारात्मक व्यवहार रहेगा और आपके विरोधियों की पराजय होगी। स्वास्थ्य के कारण आपके दांपत्य सुख में इस सप्ताह कुछ कमी हो सकती है। पूजा पाठ, मंत्र आदि में आपका मन लगा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ का रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope Taurus Weekly Horoscope
Gemini Weekly horoscope Cancer Weekly horoscope
Libra Weekly Horoscope Pisces Weekly Horoscope
Aquarius Weekly Horoscope Virgo Weekly horoscope
Scorpio Weekly Horoscope Capricorn Weekly Horoscope
Sagittarius Weekly horoscope Leo Weekly Horoscope

उपाय-मकर राशि के जातक बृहस्पतिवार का उपवास रखें। हल्दी नमक चने की दाल को भगवान विष्णु के मंदिर में दान करें।

 

विज्ञापन