विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  aaj ka rashifal 29 april 2024 today horoscope daily horoscope for all zodiac sign

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024: इन 5 राशि वालों के लिए शानदार है दिन, पढ़ें सोमवार का दैनिक राशिफल

jeevanjali Published by: निधि Updated Mon, 29 Apr 2024 09:32 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024: दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 29 April 2024: दैनिक राशिफल- फोटो : jeevanjali

विस्तार

Aaj Ka rashifal | Today Horoscope 

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024: दैनिक राशिफल (Today Horoscope) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 30 April 2024: इन राशि वालों को मिलेगा जीवन का प्यार , पढ़ें अपना दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 April 2024: जानिए मंगलवार के दिन किसका होगा भाग्योदय, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

विज्ञापन
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ki Tithi 30 April 2024: जानिए क्या है आज की तिथि, त्योहार, वार और नक्षत्र

मेष राशि: आज का दैनिक राशिफल

Aries Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कार्य में सफलता मिलेगी और कुछ ऐसी योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपके लिए आमदनी का रास्ता खोलेंगी। धार्मिक मामलों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके मान सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो नौकरी में ट्रांसफर होने के पक्के योग बने हुए हैं। प्रयास करते रहें, आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। घर परिवार में खुशी रहेगी। प्रेम जीवन में भी संतोष रहेगा। दांपत्य जीवन में हल्की नोकझोंक के बाद दिन सामान्य गुजरेगा।

वृषभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Taurus Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में ध्यान देने के लिए प्रेरित कर रहा है। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा आपका पैसा डूब सकता है। किसी को आज के दिन उधार ना दें। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें, क्योंकि शारीरिक कष्ट परेशान कर सकते हैं। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी और अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे। अपने प्रियतम से विवाह का प्रस्ताव भी आज रख सकते हैं, सफलता मिलेगी।

मिथुन: आज का दैनिक राशिफल

Gemini Today Horoscope: आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने के लिए काफी बेहतर रहेगा और इस दौरान आपको अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। गुप्त रूप से सुखों को भोगने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना आवश्यक होगा, नहीं तो शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। हालांकि आपकी लव लाइक के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता को सराहा जाएगा, जिससे आप बढ़ चढ़कर अपने काम को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी विवाद की आशंका है।

कर्क राशि: आज का दैनिक राशिफल

Cancer Today Horoscope :आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को आप को समझना होगा, अन्यथा परिवार के लोग आपको वह सम्मान नहीं दे पाएंगे, जिसकी आप उम्मीद करते हैं। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। दांपत्य जीवन से खुशी की खबर मिलेगी और जीवन साथी और आपके बीच रिश्ता बेहतर बनेगा। आज रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा सावधानी रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।

सिंह राशि: आज का दैनिक राशिफल

Leo Today Horoscope: आपके लिए आज का दिन मानसिक रूप से सुख देने वाला साबित होगा। आप अपने कलेवर में रहेंगे और आज के दिन को खूब इंजॉय करेंगे। आपका अधिकांश समय मौज मस्ती में बीतेगा और आप आने वाले भविष्य के सपने सजाएंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है। आज अपने प्रियतम को अपने मित्रों से भी मिलवा सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से सतर्क रहें और दांपत्य जीवन में खुशी बरसेगी। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिल सकती है।

कन्या राशि: आज का दैनिक राशिफल

Virgo Today Horoscope: आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। जहां एक ओर आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और आप सर्दी खांसी के प्रकोप में आ सकते हैं, वहीं वाणी में कड़वाहट आपके अपनों से संबंधों पर बुरा असर डाल सकती है। हालांकि कम्युनिकेशन स्किल अन्य क्षेत्रों में और मीडिया और सूचना तंत्र के माध्यम से बेहतर सम्बन्ध बनेंगे, जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन अशांत रह सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। थोड़े खर्चे अवश्य हो सकते हैं। आमदनी में गिरावट आएगी।

तुला राशिः आज का दैनिक राशिफल

Libra Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे और परिवार का हर कार्य में आपको साथ मिलेगा, जिससे तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। हालांकि आपके भाई बहनों से आपके संबंधों पर असर पड़ सकता है। आप आलस्य से से घिरे रहेंगे, जिसका असर योजनाओं में विलंब के रूप में दिखाई देगा। दामपत्य जीवन में जीवन साथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। फिर भी आप दोनों के बीच तालमेल का अभाव देखने को मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।

वृश्चिक राशिः आज का दैनिक राशिफल

Scorpio Today Horoscope: आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आप की तूती बोलेगी और हर काम को बेहतर तरीके से कर के आप अन्साय लोगों के समक्ष एक आदर्श प्रस्तुत करेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने विरोधियों के कारण आपके कुछ खर्चे अवश्य हो सकते हैं और स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर दिखाई देता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने की शुरुआत के रूप में कागजात को पूरा कराने का काम करा सकते हैं। धन के मामले में आज आप परिवार से सलाह मशवरा करके कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा और छोटे भाई बहनों से सुख की प्राप्ति होगी।प्रेम के मामले में उतार-चढ़ाव से भरा दिन रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी।

धनु राशिः आज का दैनिक राशिफल

Sagittarius Today Horoscope: आज का दिन आपके लिए एक सामान्य दिन के रूप में रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। धन के मामले में थोड़ी सी लापरवाही आपको परेशान कर सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और किसी आवश्यक कार्य से कहीं जाना पड़ सकता है। पिताजी को स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक कष्ट रहने की संभावना है। खान-पान पर ध्यान दें।

मकर राशिः आज का दैनिक राशिफल

Capricon Today Horoscope:आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम के मामले में आज आप काफी फोकस्ड रहेंगे और इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रियतम आपके काम में आपका हाथ बँटाएगा और उनके साथ अच्छे और सुकून भरे पल पल बिताने का मौका मिलेगा। आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के विषय में कोई महत्वपूर्ण खबर आपको मिल सकती है। पिताजी थोड़े गुस्से में रहेंगे, इसलिए उनसे धैर्य से बात करें, तभी आपकी बात बन पाएगी। सुखों का आनंद उठाने की लालसा जागेगी, जिसकी वजह से थोड़ी खर्चे भी होंगे।

कुंभ राशिः आज का दैनिक राशिफल

Aquarius Today Horoscope: आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर दिखाई देता है। जहां एक ओर स्वास्थ्य में कुछ कमी रहेगी, वहीं कार्य क्षेत्र में भी किसी से उलझना विवाद दे सकता है, जो आपके विरुद्ध जा सकता है, इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ें। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या रह सकती है, इसलिए आज आप मानसिक तौर पर व्यथित रहेंगे। प्रेम के मामलों में आपको धैर्य का परिचय देना होगा। कुछ खर्चे अधिक होंगे, लेकिन कर्ज उतारने में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशिः आज का दैनिक राशिफल

Pisces Today Horoscope: आपके लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। खर्चे हद से ज्यादा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगी। जब तक आप अपने कार्य क्षेत्र में रहेंगे, आपका बेहतर और आक्रामक रूप सबको दिखाई देगा, जो आपके काम में आपकी सहायता भी करेगा, लेकिन अन्य क्षेत्रों में आपको ध्यान देना अति आवश्यक होगा। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है और माता-पिता का स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर दिखाई देता है।

विज्ञापन